सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आज पटना आ रहे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पटना आ रहे हैं। वे पार्टी नेताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में राज्य और केंद्र सरकार में शामिल पार्टी के सभी मंत्री, पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, मंच-प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट आएंगे। वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित अन्य नेता उनकी आगवानी करेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे विधानसभा के पास सप्तमूर्ति पहुंचेंगे और शहीदों को माल्यार्पण करेंगे। वहां से पार्टी दफ्तर आएंगे। सवा 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी।

इसमें पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading