बिहार में दुर्गापूजा को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

पटना। अगले माह शुरू होने वाले दशहरा महापर्व को लेकर राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई है।

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार दुर्गापूजा के मौके पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सदभाव बनाये रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश को बंद किया जाता है।

हालांकि विशेष परिस्थिति में अवकाश को अलग रखा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    किसानों के हाथों शुरू हुई हाउस ऑफ मिथिला की उत्पादन इकाई, ‘नैवेद्यम’ ब्रांड से मखाने को मिलेगी वैश्विक पहचान

    Share Add as a preferred…

    बिहार सरकार की सूची में बड़ा खुलासा! जन्म से 9 महीने पहले ही पंचायत सचिव की नौकरी, रिकॉर्ड देखकर लोग हैरान

    Share Add as a preferred…