तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को बताया ‘चीटर’

पटनास्मार्ट मीटर के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल सरकार पर आक्रामक होना लगा है। पार्टी ने पहली अक्टूबर से राज्य में स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर ऑनलाइन आए और उन्होंने स्मार्ट मीटर को चीटर-मीटर बताया और कहा, बिहार का एक-एक घर आज अधिक बिजली बिल से परेशान है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बिजली के दो करोड़ उपभोक्ता हैं। सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। अब तक सरकार ने 50 लाख घरों में यह मीटर लगाए हैं। जिनके यहां यह मीटर लगाए गए हैं, वे उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल से त्राहिमाम कर रहे हैं।

सर्वाधिक टैरिफ रेट होने के बावजूद ये हाल

तेजस्वी ने आगे कहा कि यह स्थिति तब है जब पहले से पूरे देश में बिहार में सर्वाधिक टैरिफ रेट है। लेकिन मंत्री के स्तर पर इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।

उन्होंने नियमों का हवाला देकर कहा कि यह आवश्यक नहीं कि स्मार्ट मीटर लगाए जाएं, लेकिन सरकार जबरन लोगों के यहां मीटर लगा रही है। 20 वर्ष की सरकार ने तीन-तीन मीटर बदले।

लोगों का मखौल उड़ा रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह क्या खेल चल रहा है, लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं। सरकार इसे देखने की बजाय लोगों का माखौल उड़ा रही है।

उन्होंने कहा जब मीटर बदला जाता है तो उससे जुड़ी आधारभूत संरचना भी बदली जाती है, जो हो नहीं रहा। इस चीटर मीटर के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लेकिन सरकार इस समस्या के निदान को तैयार नहीं।

थर्ड पार्टी से हो जांच की व्यलस्था

उन्होंने कहा कि इसकी थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सत्यता सामने आ सके। लेकिन, ऐसा हो नहीं रहा, जिसके खिलाफ पार्टी ने आंदोलन का एलान किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक अक्टूबर से प्रखंड-प्रखंड तक आंदोलन करेगी। यहां बता दें इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार को एक्स मीडिया पर भागलपुर में पुल गिरने की घटना को लेकर हमला किया था।

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नीतीश कुमार को जदयू उम्मीदवार बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading