मंगल पांडेय का बयान : अपराध पर गलतबयानी कर विकास रोकना चाहता है राजद

पटना। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आरोप लगाया है कि अपराध पर गलतबयानी कर राजद बिहार के विकास को रोकना चाहता है।

बुधवार को जारी बयान में मंत्री ने कहा कि साल 2000 के बाद से लेकर अब तक के 24 वर्षों में बिहार में हत्या की दर घटकर आधी रह गई है।

फिर भी राजद हाय-तौबा मचाकर बिहार की जनता को डराना व बिहार के विकास को झुठलाना व रोकना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2001 में प्रति लाख आबादी पर हत्या की दर 4.4 के मुकाबले 2024 में यह घटकर 2.1 हो गयी है।

देश के 20 से अधिक राज्यों में क्राइम का ग्राफ बिहार से ज्यादा है। कोरोना काल के वर्ष 2021 को छोड़ दें तो पिछले छह वर्षों में हत्या के मामलों में उल्लेखनीय कमी आयी है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…