मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की लालू यादव से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए और लालू प्रसाद यादव से काफी देर तक बातचीत की है. दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह मुलाकात हुई है. इसको लेकर सियासी चर्चा शुरू है।

विपक्षी दलों की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बैठक होने वाली है. उससे पहले नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर यह चर्चा थी कि विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद कहा किसी से मिलने नहीं गए थे. आंख का इलाज कराने गए थे और आंख का चेकअप करा कर पटना लौट आए हैं।

ऐसे में लालू प्रसाद यादव से नीतीश के अचानक मिलने से कई तरह की चर्चा हो रही है. नीतीश कुमार हाल के दिनों में कई बार लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुके हैं. जिसमें विपक्षी दलों की एकजुटता के साथ बिहार में सरकार के कामकाज और गठबंधन को लेकर भी चर्चा होने की बात है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *