अपने ही सांसद-विधायक के खिलाफ बरस गए MLA गोपाल मंडल, बोले – मोदी नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं, फिर 5 साल आप लोग ढोलक बजाते रहिए

भागलपुर: हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद और भाजपा के विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला।

विधायक ने भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल पर बयान देते हुए कहा कि जितने के बाद सांसद कहीं नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी और लाचारी है जनता भांड़ में जाए उसको कोई मतलब नही है।

5 साल तक जनता ढोलक पीटते रहे कोई फ़र्क़ नहीं फिर समय आएगा तो नितीश कुमार और मोदी जी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा और फिर 5 साल दर्शन नहीं होगा। विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे कहीं नहीं जाते थे।

एक बार बैरिया में गए थे ईंट पत्थर बरस गया था। बस वहां से भागे वो उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे हम सामाजिक आदमी हैं हमको कुछ पता चलता है दौड़ जाते हैं।वह नहीं पँहुचते है।

विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख ही है। हम ग्रेजुएट किये हैं। वो इसबार कलम में ही चला जायेगा। कलम का ही बन जायेगा। वो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करते है।

  • Related Posts

    भागलपुर के खरीक में कलेजा कांपने वाली वारदात! ‘जूते’ के मामूली विवाद में 15 दिन के मासूम की तकिये से दबाकर हत्या; आरोपी का मोबाइल कमरे में छूटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading