भागलपुर : मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन जांच बंद

भागलपुर। मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में आठवें दिन भी सीटी स्कैन जांच नहीं हुई। करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को बिन जांच ही वापस लौटना पड़ा।

यहां पर जांच कराने को पहुंचे खरीक के अभिषेक कुमार के परिजनों ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में अभिषेक के सिर पर चोट लगी है। इमरजेंसी में दिखाया तो डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

बेहोशी में है, अब समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे सदर अस्पताल में ले जाकर जांच कराये। वहीं रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मशीन का ट्यूब खराब है। इंजीनियर ने बदलने की बात कही है।

ऐसे में इस मशीन को ठीक होने में कम से कम चार से पांच दिन का वक्त लगेगा।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब ‘हड्डियों’ का होगा पक्का इलाज! 671 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद सृजित; हर प्रखंड को मिलेगा अपना ऑर्थोपेडिक सर्जन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading