आज नहाय-खाय कल जितिया व्रत

संतान के दीर्घायु की कामना के लिए बुधवार को महिलाएं जितिया व्रत करेंगी। नहाय-खाय मंगलवार को होगा। नहाय-खाय को लेकर सब्जियों की कीमत बढ़ी रही।

झिंगली 60 से 100 रुपये किलो बिका। गिरधारी साह हाट स्थित सब्जी विक्रेता मुन्ना ने बताया कि खीरा 80 रुपये किलो, नौनी का साग सौ रुपये किलो, ककोड़ी 160 रुपये किलो, खमरूआ 60 से 80 रुपये 250 ग्राम, झिंगली का पत्ता दो से पांच रुपये, दातुन पांच से दस रूपये में एक पीस बिका।

इसके बाद कदीमा 40 रुपये तो कच्चू 60 रुपये किलो बिका। उधर कई महिलाएं सोमवार को ही नहाय-खाय किया। हड़बड़िया काली मंदिर मंदरोजा के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जितिया व्रत प्रत्येक वर्ष आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। व्रत के एक दिन पहले 24 सितंबर मंगलवार को नहाय-खाय होगा। इस बार सप्तमी का प्रवेश 24 सितंबर मंगलवार शाम 5:57 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद 5:58 से अष्टमी का प्रवेश हो जाएगा।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading