जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व० केशो सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश

पटना, 23 सितंबर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व केशो सिंह के नालंदा जिला के रहुई स्थित खिरौना ग्राम स्थित उनके आवास पर आयोजित उनके श्राद्धकर्म में शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने स्व० केशो सिंह सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार,विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्री जीतेन्द्र कुमार, विधायक डॉ०सुनील कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधायक श्री चन्द्रसेन कुमार, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सारण की मुखिया प्रियंका सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ में उत्कृष्ट महिला पंचायत नेता के रूप में हुईं सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के बुनियादी केंद्रों पर शुरू हुई कॉमन सर्विस सेंटर सेवा, अब पेंशन और सरकारी योजनाओं के आवेदन होंगे आसान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading