बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, महिला दारोगा पर तीर-धनुष से किया हमला

बिहार के अररिया में भूमि विवाद सुलझाने पहुची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने तीर-धनुष से हमला बोल दिया। इस दौरान एक तीर महिला दारोगा के चेहरे पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर हालत में दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव की है।

दरअसल, पोखरिया गांव में कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, तभी भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला बोल दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद जोकीहाट थाने की दारोगा नुशरत परवीन के चेहरे में तीर जाकर धंस गया।

आनन-फानन में घायल महिला दारोगा को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर एसपी अमित रंजन ने बताया कि घटनास्थल पर दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…