जल्द शुरू हो पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान : संजय कुमार झा

पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू कराने का आग्रह किया।

उन्होंने राजगीर और भागलपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के स्थल की संभाव्यता के अध्ययन के लिए एक उच्चस्तरीय दल जल्द भेजने का अनुरोध किया।

संजय झा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पूर्णिया में रनवे का निर्माण तथा कई अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार सरकार ने 4.57 करोड़ की लागत से चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही राज्य सरकार चहारदीवारी निर्माण शुरू करा देगी।

श्री झा ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री ने उक्त अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 47 IAS-IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पांच राज्यों के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading