पीएम मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात, भारत-जापान संबंधों के प्रति अटूट समर्पण के लिए किशिदा का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार 21 सितंबर को अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्‍मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री महामहिम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। भारत के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक मुलाकात के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने विशेषकर मार्च 2022 में अपने पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से अपनी अनेक मुलाकातों को उत्‍साह से याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की दिशा में प्रगति को सक्षम बनाने के प्रति जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के अटूट समर्पण और नेतृत्व के लिए उनका आभार प्रकट किया।

चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात का संज्ञान लिया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंने इन संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की तथा रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों और बी2बी और पी2पी सहयोग सहित सहकार्यता को और गहन बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के अंत में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किशिदा को विदाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता और परिपूर्णता की कामना की।

  • Related Posts

    ईरान संकट के बीच ‘पैनिक’ फैलाने वालों पर PM मोदी का कड़ा प्रहार! मंत्रियों को दिया ‘जीत का मंत्र’; होर्मुज से आई भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ बनीं फरमान की दुल्हन! केरल में रचाई शादी; पिता से बताया जान का खतरा, डायरेक्टर बोले- “यह बगावत नहीं, लव जिहाद है”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading