रेल खंड पर पानी का दबाव के कारण भागलपुर जमालपुर रेल सेवा ठप

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही हैं. ऐसे में रेल खंड पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है.

भागलपुर से जमालपुर रेल का सम्पर्क भंग हो गया है. भागलपुर जमालपुर रेल खंड पर परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया हैं. भागलपुर से खुलने वाली सभी लंबी दुरी की ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है.

दिल्ली मुंबई सहित दूसरे राज्यों से पटना किउल होकर जमालपुर होते हुए भागलपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का रूट बदल दिया गया हैं. कियुल, झाझा, जमुई, हँसडीहा, बांका रेल खंड से परिचालन किया जा रहा हैं.

भागलपुर से खुलने वाली सभी ट्रेनों का परिचलन भी इसी रूट से होगा. ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं.

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    मिरहट्टी मार्ग पर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में कई पहलुओं पर जांच

    Share Add as a preferred…