आदिपुरुष को देखने थिएटर्स में उमड़ी भीड़, हनुमान जी के लिए भी छोड़ी गई सीट

आदिपुरुष रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह से सिनेमाघरों में लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर में सुबह से ही शोज हाउसफुल चल रहे हैं। भीड़ इतनी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है।कई थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट भी छोड़ी गई है। डायरेक्टर ओम राउत ने थिएटर मालिकों से अपील की थी कि फिल्म के दौरान एक सीट हनुमान जी के लिए छोड़ दी जाए। ऐसी मान्यता है कि जहां राम कथा होती है वहां हनुमान जी जरूर होते हैं।

स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में आया बंदर
एक और वीडियो सामने आया है कि जिसमें आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर के अंदर एक बंदर आ जाता है। बंदर आता है और स्क्रीन पर कुछ देर देखने के बाद वापस चला जाता है। बंदर को देखते ही थिएटर के अंदर लोग ताली और सीटियां बजाने लगते हैं। बंदर को हिंदू धर्म में कुछ लोग हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं। हम देखते हैं कि जहां हनुमान जी का मंदिर होता है वहां बंदरों की संख्या काफी ज्यादा होती है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ आदिपुरुष
सोशल मीडिया पर कल रात से आदिपुरुष ट्रेंड हो रहा है। फिल्म को देखने के बाद लोग अपना-अपना एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं। शुरुआती रुझानों की बात करें तो फिल्म को लेकर काफी सारे पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहे हैं। थिएटर जय श्री राम के नारों से गूंज रहा है।

नेपाल में फिल्म को लेकर हुआ विरोध, सीता जी के जन्मस्थान पर छिड़ा विवाद
नेपाल में फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक विवाद देखने को मिला। दरअसल फिल्म में एक डायलॉग है जिसमें सीता जी को भारत की बेटी कहा गया। नेपाली सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म भारत में नहीं बल्कि जनकपुर, नेपाल में हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से वो डायलॉग हटा दिया जिसके बाद फिल्म को वहां रिलीज करने की अनुमति मिल गई।

  • ये भी पढ़े..

    न बैंक खाता, न बिहार में फ्लैट… फिर भी 19.44 करोड़ के मालिक! MLC हलफनामे में खुली पवन सिंह की दौलत की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    खेसारी लाल यादव का पवन सिंह पर बड़ा बयान, बोले- “मैं किसी का चमचा नहीं हूं”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *