भागलपुर : सबौर प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव में घुसा बाढ़ का पानी

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के बाबूपुर राजांदीपुर संत नगर बगडेर,इंग्लिश ,मशाढू सहित अन्य गांव के घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है ।

लोग घर का सारा सामान नीचे से उठाकर ऊपर रख रहे हैं। एनएच 80 के उत्तरी और दक्षिणी दिशा में भी पानी भर गया है ।खेतों में लगी फसल डूब गई है ।

पशुपालक मवेशियों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जा रहे हैं ।अंचल प्रशासन की ओर से अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है।

इसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से हम लोगों को किसी तरह का कोई सुविधा नहीं मिला है जिससे कि हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है हम लोग जान जोखिम में डालकर टिन से बनी नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…