आज से शुरू होगी एप्पल आईफोन 16 की बिक्री

नई दिल्ली, एजेंसी। एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 शृंखला के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है।

एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने भारत में विनिर्मित आईफोन प्रो सीरीज की उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की।

कंपनी ने कहा, आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये से है। हालांकि, भारत में असेंबल आईफोन 16 और 16 प्लस की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है।

एप्पल ने कहा था, आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और 16 प्लस की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स 128, 256, 512जीबी और एक टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होंगे। इनमें सबसे बड़ा डिस्प्ले 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा।

  • ये भी पढ़े..

    IIIT भागलपुर की बड़ी उपलब्धि: ‘नेशनल क्वांटम मिशन’ के तहत मिला 1 करोड़ का प्रोजेक्ट; छात्रों के लिए खुलेंगे हाई-टेक क्वांटम लैब के रास्ते

    Share Add as a preferred…

    IIIT भागलपुर में उच्च शिक्षा का शंखनाद: M.Tech और PhD नामांकन के लिए आवेदन शुरू; ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल’ और ‘AI’ जैसे भविष्योन्मुखी कोर्स में शोध का मौका, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

    Share Add as a preferred…