बिहार : दुष्कर्म का प्रयास कर रहे डॉक्टर का नर्स ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में दुष्कर्म का प्रयास करने पर महिला नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक हेल्थ सेंटर में बुधवार रात हुई इस घटना में पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के मामले में तीनों पर अलग से केस दर्ज किया जाएगा। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशे की हालत में डॉक्टर संजय कुमार संजू और उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर की स्थिति गंभीर होने की वजह से पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद DMCH रेफर कर दिया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के दोनों दोस्त को जेल भेज दिया गया है।शराब को लेकर अलग से केस दर्ज किया जा रहा है। जख्मी डॉक्टर का इलाज कराया गया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों ने अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन में यूज होने वाले ब्लेड से किया हमला

ASP संजय पांडे ने बताया कि ’11 सितंबर की रात मुसरीघरारी पुलिस की 112 नंबर टीम को एक महिला ने फोन किया। उसने बताया कि उसके साथ अस्पताल के डॉक्टर और 2 कर्मी ने मिलकर रेप की कोशिश की है। महिला ने अपने बचाव में उस पर ब्लेड चला दिया है, जो उसके प्राइवेट पार्ट पर लगी है।’

महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको सुरक्षित खेत से बाहर निकाला। अस्पताल में छापेमारी कर नशे की हालत में घायल डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। डॉक्टर की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने बताई पूरी आपबीती

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते 10-15 महीने से आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर (निर्माणाधीन हॉस्पीटल) में रहकर काम करती थी। बुधवार की रात हॉस्पीटल में कोई मरीज नहीं था। डॉक्टर और दो अन्य लोग शराब पी रहे थे, उसके बाद उसे बुलाया और सभी ने मिलकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बचाव में उसने हाथ में लिए ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद वो गेट का ताला खोलकर भाग निकली। वहीं, डॉक्टर के साथी ने उसका पीछा भी किया, लेकिन खेत में छिपकर उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

हिंदू समाज पार्टी का संगठन मंत्री है डॉक्टर संजय

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर संजय हिंदू समाज पार्टी का संगठन मंत्री है। राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी भी है। वह बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके साथ गिरफ्तार अन्य युवक की पहचान वैशाली जिले के बालीगांव का सुनील कुमार गुप्ता और समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र का अवधेश कुमार है। ASP संजय पांडे ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मौके पर कई सामान बरामद- पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता से जानकारी मिलने के बाद पुलिस के ने आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर पहुंचकर आधी बोलत शराब, एक कार, वो ब्लेड जिससे हमला हुआ, एक लुंगी, एक बेडसीट, एक पैंट (तीनों पर खून लगा हुआ) और तीनों का मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…