1001 नए प्राथमिक सदस्य बनाने पर प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने किया विनीत भगत का सम्मान

आज होटल विद्या रेसीडेंसी मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत बिहार प्रदेश के मंत्री अनिल ठाकुर ने जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की छोटी टोली की बैठक कर जिले में अब तक की गई सदस्यता अभियान की समीक्षा कर पदाधिकारियों को सदस्यता की गति बढ़ाने हेतु सुझाव दिए।

इस क्रम मे भाजपा आईटी सेल के सह संयोजक विनीत भगत के द्वारा नगर मे 1001 व्यक्तिगत सदस्यता करने पर अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने भाजपा का यह अभियान केवल सदस्य बनाने तो समिति नही हैं, इस अभियान के आधार पर संगठन की आगामी योजनाएं और कार्यों का निर्माण होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की सदस्यता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए दैनिक, साप्ताहिक अथवा पाक्षिक लक्ष्य निर्धारित करें, उसकी समीक्षा करे और आवश्यक नवाचार कर, लक्ष्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला,अंजना प्रकाश,उमाशंकर,योगेश पांडेय,मनीष दास,राजेश टंडन,स्वेता सुमन,सुनीता गोस्वामी,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,रितेश घोष,प्रतिक आनंद,निरंजन चंद्रवंशी,आशीष सिंह,दानिश इक़बाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर-दुमका मार्ग पर जाम से लोग परेशान, वन-वे व्यवस्था लागू कराने की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…