शशि मोदी पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश में छापेमारी, आधा दर्जन हिरासत में

भागलपुर : पार्षद पति शशि मोदी के स्वस्थ होने के बाद पुलिस उनका भी बयान दर्ज करेगी। मायागंज में आईसीयू में वे भर्ती हैं और इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शशि स्वस्थ हो रहे हैं पर एक आंख से दिखने में उन्हें परेशानी है क्योंकि आंख के पास उन्हें गहरा जख्म है। बातचीत की स्थिति में आने पर उनका पुलिस बयान दर्ज कर घटना की विस्तृत जानकारी लेगी। बुधवार को भी शशि मोदी का हाल जानने काफी संख्या में लोग मायागंज स्थित अस्पताल पहुंचे।

अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी, आधा दर्जन हिरासत में : पुलिस कांड के नामजद अभियुक्तों की तलाश में लोदीपुर, बबरगंज, मोजाहिदपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। बुधवार रात तक कोई भी अभियुक्त हाथ नहीं आ सका था। शशि के पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है जिसमें 15 लोगों को नामजद किया गया है। गौरतलब है कि सोमवार की रात शशि मोदी पर बदमाशों ने लोहे के रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। गणेश पूजा मेला में छेड़खानी और हंगामा करने से रोकने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘रामनवमी’ पर सुरक्षा का महा-प्लान! SP की मैराथन बैठक; दियारा में फसल कटाई और शराब तस्करों पर ‘स्पेशल स्ट्राइक’ के निर्देश

    HIGHLIGHTS: पुलिस लाइन में खाकी…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की ‘किल्लत’ नहीं ! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से घर-घर पहुँच रहे सिलेंडर”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के रसोईघरों…

    Continue reading