पिकनिक के दौरान बांध में डूबे बाप-बेटी, शोर मचाता रहा परिवार; पुलिस ने दोनों शव किए बरामद

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिकनिक के दौरान भाटघर बांध में तैरते समय 45 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 13 वर्षीय बेटी डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। भोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को शाम को हुई। पीड़ित की पहचान शिरीष धर्माधिकारी और उनकी बेटी ऐश्वर्या के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांध के पास स्थित भोर तहसील के पसुरे गांव के पास पिकनिक के लिए आए थे।

अधिकारी ने बताया कि शिरीष और ऐश्वर्या तैरने के लिए बांध के पानी में उतरे। वह लोग उस स्थान पर थे जहां पानी गहरा नहीं था लेकिन दोनों डूब गए जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान शुरू किया गया और देर शाम को लड़की का शव मिला जबकि उसके पिता का शव बुधवार को सुबह बरामद किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *