सीएम नीतीश के नाम का लॉकेट पहने लालू परिवार – गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर प्रहार किया है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को चाहिए कि वे पूरे खानदान के साथ सीएम नीतीश कुमार का लॉकेट बनाकर अपने गले में पहन लें, क्योंकि सीएम के कारण लालू परिवार को राजनीति में नई जान मिली।

उन्होंने कहा कि 2010 से 2015 तक राजद को मात्र 22 सीट थी। अगर सीएम नीतीश कुमार के जीवन में कभी भूल हुई है तो वह है लालू प्रसाद जैसे शख्स को साथ लेना। आज लालू परिवार उस नमक का फर्ज अदा नहीं कर रहा है, इसलिए लालू परिवार को सीएम के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद के बेटे कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनते।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…