ओ भाई! थाने में घुसकर पुलिसवाले को पीटते शख्स का वीडियो वायरल

झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर थाने में घुसकर पुलिस वालों को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आई कि वह थाने में घुसकर पुलिसवालों को ही पीट रहे हैं।

मामला रांची के लालपुर पुलिस स्टेशन का है, जहां थाने के अंदर घुसकर दो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मदद की गुहार लगा रहा है। हमलावरों की पहचान रवि रंजन लाकड़ा और विनोद लाकड़ा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (6 सितंबर) को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस जांच के दौरान उन्हें रोका गया था और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। बताया गया कि गाड़ी पर भाजपा का पोस्टर लगा हुआ था, जिसके मुताबिक वे भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं। जब पुलिसवालों ने उन्हें रोका तो वह भड़क गए और पुलिस वालों को धमकाना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वर्दी उतरवा लेने की धमकी भी दी।

पुलिस कार में सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां एक शख्स ने पहले पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की और फिर मारपीट करने लगा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए। वहीं पुलिसकर्मी मदद के लिए आवाज देता रहा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

बताया गया कि जब जांच की गई तो पता चला कि किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हुए हैं। कार सवार लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, लापरवाही से गाड़ी चलाना, सरकारी काम में बाधा डालना और नेमप्लेट का दुरुपयोग करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

Share Add as a preferred…