भागलपुर में आज और कल झमाझम बारिश के आसार

भागलपुर। बुधवार की सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे, जिससे उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया। वहीं देर रात हुई बारिश से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 85 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 81 प्रतिशत पर आ गई।

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि संभावना है कि गुरुवार एवं शुक्रवार को बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी जिले में होगी। जबकि सात एवं आठ अगस्त को आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव होगी तो गर्मी व उमस के तेवर तेज होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…