भागलपुर : सबौर में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ा

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में लड़का-लड़की को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने लड़की के परिजन को लड़की को साथ लेकर थाने बुलाया। जब सभी थाने पहुंचे तो सुबह से उन्हें थाने में बैठाकर रखा।

इस दौरान लड़की की मां ने लड़का पर कार्रवाई करने की बात कही तो एक महिला दरोगा ने लड़की की मां को दो थप्पड़ लगा दिया। लड़की की मां ने बताया कि लड़का विगत दो साल से मेरी लड़की को परेशान कर रहा था। पुलिस को आवेदन देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा था।

जब कार्रवाई करने की बात कहे तो महिला दारोगा पुलिस ने थप्पड़ लगा दिया। सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और थप्पड़ मारने के मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…