कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को किया प्रताड़ित, मां ने की आत्महत्या करने की कोशिश

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को इतना प्रताड़ित किया कि बेबस मां ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। लाचार मां ने आत्महत्या करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मछुआरे मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत जाल फेंककर महिला की जान बचा दी।

घटना मोतीपुर थाना इलाके भुड़कुड़वा घाट की है। नदी में छलांग लगाने वाली महिला बरुराज थाना इलाके के निवासी गोपाल साह की पत्नी मुन्नी देवी (50) है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।

महिला के पति गोपाल साह ने बताया कि उसका एक बेटा है, जिसका नाम हरेश कुमार है। हरेश की पत्नी मुन्नी देवी को अक्सर ताने मारती रहती है। जबकि वह बेटे और बहू से अलग रहते हैं। सोमवार दोपहर को बेटे ने किसी बात को लेकर अपनी मां की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर मुन्नी देवी ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।

दूसरी ओर, औराई थाना इलाके के राजखंड दक्षिणी पंचायत के देकुली में रविवार रात एक 20 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके पति, ससुर और देवर बिहार से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। महिला गांव में अपनी सास और गोतनी के साथ रह रही थी। घटना के बाद वे दोनों फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…