भागलपुर : समीक्षा भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित

भागलपुर जिले के पुलिसकर्मी अब बैंक ऑफ़ बड़ौदा से सैलरी पैकेज ले सकते हैं ।इसको लेकर भागलपुर जिले के सभी पुलिसकर्मी के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों का बैठक समीक्षा भवन में हुआ।

आज के बैठक में भागलपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ,सिटी एसपी श्री राज ,यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह के साथ जिले के सभी थानों के थाना अध्यक्ष थाने में तैनात दरोगा के साथ पुलिस एसोसिएशन के सभी मेंबर मौजूद थे ।

उसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि भागलपुर पुलिस के जितने भी कर्मी हैं इन लोग को यदि बैंक ऑफ़ बड़ौदा से सैलरी पैकेज सहित बैंकों के द्वारा मिलने वाली तमाम सुविधाओं का लाभ लेना हो तो अपना सैलरी खाता ट्रांसफर बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कर सकते हैं।

  • Related Posts