CRPF जवान ने पत्नी को गंडक नदी में फेंका ! महिला के भाई ने लगाया गंभीर आरोप

बिहार में एक सीआरपीएफ CRPF जवान पर अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगा है। गंडक नदी में NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी है। मामला गोपालगंज जिले का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि बंगरा पुल से सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंक दिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी मच गई है। लापता महिला सारण के मसरख थाना इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का नाम गुड़िया कुमारी बताया जा रहा है।

महिला के भाई मुकेश कुमार सिंह ने न्यूज चैनल से बातचीत में आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि रविवार की रात गुड़िया के पति उसे बंगरा पुल पर लेकर गए थे और फिर वहां से गंडक नदी में फेंक दिया। इधर इस बात की जानकारी मिलने के बाद से NDRF की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है।

CRPF जवान ने पत्नी को गंडक नदी में फेंका ! महिला के भाई ने लगाया गंभीर आरोप

गुड़िया के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मेरी बहन को रात 8 बजे बंगरा घाट पुल से नीचे फेंक दिया गया। महिला के पति के बहन ने रात को 9 बजे के बाद उनके छोटे भाई राजू को फोन की थी और कहा कि आपकी बहन पुल पर रात में सेल्फी ले रही थीं और इसी दौरान वो नीचे गिर गईं। दहेज के कारण उसको हमेशा टॉर्चर किया जा रहा था।’

NDRF के इंस्पेक्टर रवि खान ने चैनल से बातचीत में कहा कि यहां के सर्किल ऑफिसर ने सूचना दी थी कि एक महिला पुल से नीचे गिर गई हैं। उनकी तलाश के लिए हमारी टीम प्रयास कर रही है। बैकुंठपुर के सीओ गौतम सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में लगी हुई है। अभी तक महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…