DGP बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे आलोक राज

बिहार के डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक राज अपने पैतृक गांव मुजफ्फरपुर पहुंचे। अपने गांव में पहुंचकर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से उन्होंने मुलाकात की। जिसके बाद डीजीपी आलोक राज मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें बुके देकर पुलिस पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद डीजीपी आलोक राज ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक की। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

डीजीपी आलोक राज ने बताया कि मुजफ्फरपुर आकर उन्होंने यहां के तमाम पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊंचा और उत्साह वर्धन किया। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बेहतर पुलिसिंग के लिए किस तरह से काम करना है यह पुलिस कर्मियों को बताया गया। इस मौके पर उन्होंने तमाम पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…