बेतिया में 80 किलोग्राम लड्डू से तौले गये बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के जिला कार्य समिति की बैठक में शनिवार को शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का बेतिया पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

उर्वशी सिनेमा रोड स्थित चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू से तौला गया। प्रदेश अध्यक्ष को तौलने में 80 किलोग्राम लड्डू लगा।

यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…