मनी लॉन्डरिंग का केस और जेल भेजने की धमकी देकर ठगी

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में मानिक सरकार की रहने वाली मीनाक्षी साइबर ठगी का शिकार हो गई। उनके भाई दिलीप कुमार मंडल ने इसको लेकर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

बताया है कि उनकी बहन के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका कूरियर विदेश से आया है जिसमें अमेरिकन डॉलर हैं। इसके लिए 85 हजार देने होंगे। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि कूरियर रिसीव नहीं करने पर मनी लॉन्डरिंग का केस होगा और जेल जाना पड़ेगा। उसने 85 हजार रुपये तुरंत देने को कहा। मीनाक्षी घबरा गई और तीन बार में 85 हजार रुपये कॉल करने वाले बताए खाते पर ट्रांसफर कर दिया।साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…