डियूटी कर रहे सिपाही की बाइक चोरों ने उड़ाई

डियूटी पर गये सिपाही की बाइक चोरों नें पार कर दी| जब सिपाही को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी| सिपाही जो दूसरों की सुरक्षा के लिए तैंनात किया गया था उसने खुद की बाइक चोरी किये जानें की तहरीर दी।

कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात सिपाही यशवीर सिंह नें दी गयी तहरीर में कहा कि 16 अगस्त को रात 12:10 बजे सिपाही राजनपाल के साथ अपनी निजी बाइक से डियूटी पर निकला था| जहाँ सूचना मिली की कोई व्यक्ति फांसी लगानें की कोशिश कर रहा है।

उसी दौरान ग्राम बनपोई के निकट भूरा की दुकान पर बाइक खड़ी कर दी| जब वापस आये तो बाइक गायब थी| घटना के 13 दिन बाद सिपाही नें बाइक चोरी की तहरीर दी| कोतवाल मनोज भाटी नें बताया कि तहरीर मिली है जाँच की जा रही है।

  • Related Posts

    लखनऊ का ‘कसाई बेटा’: 50 लाख की सनक और एक थप्पड़ का खौफनाक इंतकाम; पिता के शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, 3 दिन तक घर में बहन के साथ रहा सामान्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading