हॉकी के जादूगर को नमन कर मनाया खेल दिवस

भागलपुर राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रखण्ड जगदीशपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय पिस्ता, मध्य विद्यालय फुलवरिया, मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी सहित सभी विद्यालयों में विभिन्न खेल आयोजित किया गया। मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र आयोजित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया। उसके बाद नींबू दौड़ , बोरा दौड़, गणित दौड़, जलेबी दौड़ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र कहते हैं कि खेल अधिगम का महत्वपूर्ण हिस्सा है उससे बच्चे शारीरिक तथा मानसिक दोनों रुप में समृद्ध होते हैं। हमारे अधिगम प्रक्रिया में खेल सबसे श्रेष्ठ माध्यम है । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवम सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…