पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : ललन सिंह

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोलकाता में बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की थी। इस दौरान छात्रों को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाई, जिससे कई छात्र घायल हो गए। वहीं, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है।

“पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं”

ललन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वहां अराजकता का माहौल है। हमें आश्चर्य होता है कि वहां की मुख्यमंत्री महिला हैं और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अगर प्रदर्शन होता है तो वे लाठीचार्ज करवाती हैं, टीयर गैस छुड़वाती हैं। एनडीए में घटक दलों के बीच मतभेद के मुद्दे पर ललन सिंह ने कहा कि एनडीए बहुत मजबूत है और एनडीए ताकतवर हो रही है। आने वाला समय एनडीए का ही है।

बता दें कि छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के बाद बंगाल के बीजेपी चीफ सुकांता मजूमदार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है। सुकांता मजूमदार ने ये भी कहा कि वो प्रदर्शनकारियों की मदद करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…