नरेंद्र मोदी पर ललन सिंह फिर बरस गए, PM का एक और नया जुमला, देश जान चुका है….

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2024 में अगर सत्ता में आए तो देश विश्व में तीसरा संपन्न देश होगा. इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. पीएम मोदी पर हमला बोलते उन्होंने कहा कि सबको पता है कि आपका 2024 के लिए यह जुमला है. वहीं, इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार से कई सवाल भी किया. साथ ही कहा कि अब 2024 का नया जुमला, देश जान चुका है. जनता इसलिए झांसे में नहीं आएगी. देश 2024 में बीजेपी मुक्त होकर रहेगा।

ललन सिंह ट्वीट कर लिखा कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका कहना कि 2024 में अगर सत्ता में आए तो देश विश्व में तीसरा सम्पन्न देश होगा, जबकि सबको पता है यह आपका 2024 के लिए सिर्फ जुमला है. आपने 2014 में कहा था कि दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार, कालाधन लाएंगे और हर गरीब के खाते में 15-15 लाख भेजेंगे. आपके इस वादे को माननीय गृहमंत्री ने जुमला घोषित कर दिया।

आगे उन्होंने लिखा की 2019 में पुलवामा के शहीदों के नाम पर आपने वोट मांगा, लेकिन आज तक इनके द्वारा नियुक्त तत्कालीन गवर्नर सत्यपाल मलिक के खुलासे का ना तो आपने जवाब दिया और न ही उनकी बातों का खंडन किया. मौन तो स्वीकृति का लक्षण होता है. अब 2024 का नया जुमला, देश जान चुका है. जनता इसलिए झांसे में नहीं आएगी. देश 2024 में बीजेपी मुक्त होकर रहेगा

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *