सड़क हादसे में मौत की मुआवजा राशि को लेकर फरियादी लगा रहे चक्कर

भागलपुर : वाहन से सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सरकार के द्वारा मुआवजा राशि पाने को लेकर मृतक पुत्र के पिता 2 साल से लगातार अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

खगड़िया जिला के कटहरा गांव निवासी बिरजू और सचिन का सड़क दुर्घटना में 2 जुलाई 2022 को मौत हो गया था बिरजू और सचिन किसी काम से अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बिरजू और सचिन को धक्का मार दिया जिससे बिरजू और सचिन का घटनास्थल पर मौत हो गया।

इस घटना के बाद से सरकार के द्वारा मिलने वाले मुआवजा राशि को पाने के लिए बिरजू और सचिन के परिवार लगातार खगड़िया से लेकर भागलपुर के आयुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक इनको मुआवजा नहीं मिल पाया है।

  • Related Posts