नीतीश कुमार से उपेन्द्र और मनन मिश्रा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा के मनन कुमार मिश्र को राज्यसभा के निए निर्वाचित होने पर बधाई दी। दोनों नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद मंगलवार की शाम जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात करने एक अणे मार्ग पहुंचे।

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, विधानपार्षद संजय गांधी मौजूद थे।

शोषितों की आवाज बुलंद करेंगे उपेन्द्र कुशवाहा

पटना। सोशल मीडिया एक्स पर उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि यह अवसर मुझे देश को विकसित और बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए मिला है। मेरा यह संकल्प है कि शोषित-वंचित जमात के लोगों की आवाज संसद में बुलंद करूंगा। स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और बेरोजगारों नौजवानों के रोजगार के लिए आवाज उठाऊंगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…