अवमानना को लेकर कोर्ट ने सीवान के जिलाधिकारी पर लगाया जुर्माना

पटना। पटना हाईकोर्ट ने अदालती आदेश का अनुपालन नहीं करने पर सीवान के डीएम पर पांच हजार का अर्थदंड लगाया है। डीएम को अर्थदंड की राशि अपनी जेब से भरनी होगी।

न्यायाधीश पीबी बजनथ्री एवं न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय की खंडपीठ ने इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया। यह मामला कॉलेज की भूमि पर प्रशासन द्वारा शराब नष्ट करने से संबंधित है। पूर्व में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सीवान के डीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

  • Related Posts

    पटना में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जंक्शन मार्ग पर नो-एंट्री और डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 22 गुरुओं को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का खिताब! भोजपुर के 9 शिक्षकों ने मारी बाजी; एससीएस डॉ. बी राजेंद्र ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading