उपेंद्र कुशवाहा-मनन मिश्र राज्यसभा के लिए निर्वाचित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा के मनन मिश्र मंगलवार को राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 27 अगस्त को नाम वापसी की निर्धारित अवधि खत्म होते ही इनके निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा की गयी। राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के दोनों उम्मीदवारों ने 21 अगस्त को नामांकन किया था।

विधानसभा की संयुक्त सचिव ख्याति सिंह ने दोनों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार मौजूद थे। राजद की मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दोनों सीटें खाली हुई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…