मुंगेर : जमीन विवाद में मासूम की ईंट से कूचकर हत्या

धरहरा (मुंगेर)। धरहरा स्थित लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के खरांट गांव में एक मासूम बालक की ईंट-पत्थर से कूच कर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक आठ वर्षीय मासूम बालक रवीन सदा खरांट गांव निवासी स्व. संजय सदा का बेटा था। उसका खून से लथपथ शव गांव के ही एक अद्धनिर्मित मकान से पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। बच्चे के परिजनों ने हत्या को लेकर गांव के एक युवक पर आरोप लगाया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक गणेश की जमकर धुनाई कर दी। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में खरांट के युवक गणेश व उसकी मां कारी देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…