बेंगलुरु-पटना विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत

इंडिगो की बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को बीच रास्ते में ही नागपुर डायवर्ट हो गयी। दरअसल फ्लाइट संख्या 6इ6451 बेंगलुरु से शाम 5.10 बजे उड़ने के लगभग एक घंटे बाद रायपुर के ऊपर पहुंची थी, तभी उसके एक यात्री इंगित प्रशांत की तबीयत खराब हो गयी। विमान में उसका शरीर तेजी से कंपकंपा रहा था।

यात्री की स्थिति तेजी से खराब होती जा रही थी। इसकी जानकारी केबिन क्रू को मिलने के बाद पायलट ने फ्लाइट को तत्काल नागपुर डायवर्ट करने का निर्णय लिया। वहां विमान की आपात लैंडिंग की गई। नागपुर एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही बीमार यात्री को तत्क्षण मौजूद मेडिकल टीम के द्वारा चिकित्सा सहायता दी गयी और उसे फिर स्थानीय किंग्सवे अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बीमार यात्री का एमआरआई करवाया और उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी के लिए आइसीयू में भेज दिया। लगभग एक घंटे बाद नागपुर से इंडिगो की यह फ्लाइट उड़ी और रात नौ बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड की। पटना एयरपोर्ट पर विमान का 163 यात्री इंतजार कर रहे थे। उन्हें बंगलुरु जाना था। जब उन्हें विमान के बेंगलुरु से आने के क्रम में नागपुर डायवर्ट होने की सूचना मिली तो वे आक्रोशित हो गये। दो यात्रियों ने तो टिकट भी रीशिडयूल करवा लिया।

यह विमान पटना में निर्धारित समय शाम 7.25 बजे से लगभग डेढ़ घंटे देरी से उतरा।

  • Related Posts

    UPSC Mystery: एक रैंक, दो दावेदार! ‘आकांक्षा’ नाम पर उलझा 301वीं रैंक का सस्पेंस;ब्रह्मेश्वर’मुखिया’ की पोती या एम्स की डॉक्टर? सोमवार को खुलेगा राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “मैम प्लीज पास कर देना!” भागलपुर में एग्जाम कॉपी चेक करते समय परीक्षकों का चकराया सिर; किसी ने दी ‘कसम’ तो किसी ने सुनाई दास्तां-ए-इश्क और मजबूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading