बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के विलेज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष बने सरफराज हुसैन

ग्रामीण इलाकों के क्रिकेटरों की प्रतिभा को निखारने सहित राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विलेज प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा।जिसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विलेज प्रीमियर लीग के लिए सरफराज हुसैन को अध्यक्ष बनाया है।

सरफराज हुसैन ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सोमवार को हुए बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने महिला और पुरुष वर्ग में विलेज प्रीमियर लीग कराने का प्रस्ताव रखा।जिसे मौजूद सदस्यों ने में थपथपाकर स्वागत किया और इस आयोजन को बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने की बात कही।

योजना को मूर्त रूप देने के लिए विलेज प्रीमियर लीग के लिए कमिटी गठित की गई,जिसका एसोसिएशन के अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए सरफराज हुसैन की अध्यक्षता में कमिटी गठन की घोषणा की गई।

राजेश बैठा को कमिटी का संयोजक बनाया गया है।

बधाई देने वालो मे जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,आलोक सिंह बंटू,राजकिशोर गुप्ता, नितेश सिंह, रोशन सिंह,विपुल सिंह,योगेश पांडेय, विजय कुशवाहा,अभय घोष,मनीष दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,सुमन भारती,प्रकाश साह, रितेश घोष, विनीत भगत, चन्दम पोद्दार, मामुन रशीद आदि ने बधाई दी है

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading