बिहार: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी दो चचेरी बहनें, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

मुंगेर में दो बहनों को अपने-अपने प्रेमी से मिलने जाना भारी पड़ गया। रात के अंधेरे में दोनों चचेरी बहनें एक ही गांव के दोनों लड़कों से मिलने के लिए पहुंची थीं, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और गांव के लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बहनों की ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी है। शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मंदिर में कुछ ग्रामीण दोनों बहनों के मांग में बारी-बारी से सिंदूर डलवा रहे हैं। वायरल वीडियो 16 अगस्त का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना के बाद हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले गई है। परिजनों के आने के बाद सभी को घर भेज दिया है। इस घटना का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है हालांकि THE VOICE OF BIHAR वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…