ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं:आरती यादव

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने हमला बोलते हुए मांगा इस्तीफा। खलीफाबाग़ से शहीद भगत सिंह चौक तक निकाला मौन केंडल मार्च जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने किया।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती यादव ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या के मामले को जिस प्रकार से वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दबाने की कोशिश की है, उसके बाद उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज उन्हें कौन सी ताकत कोलकाता जाने से रोक रही है। जब हाथरस में घटना होते हैं तो राहुल कहते है कि उन्हें कोई ताकत हाथरस जाने से रोक नहीं सकती है लेकिन अब वो चुप हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता,माला सिंह,सरिता शर्मा, पिंकी बागोरिया,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,कुंदन, लक्ष्मी कुशवाहा,पूनम भगत, अनीता सरकार, डेजी श्रीवास्तव, अनीता कुमारी, रंजना, चंदा,लता देवी, विभा देवी,वंदना शर्मा उपस्थित होकर ममता सरकार का विरोध किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…