सिर पटका, पत्थर से कुचला, गला घोंटा…उत्तराखंड नर्स रेप-मर्डर केस कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड से कितना अलग?

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत देखकर पूरा देश बदले की आग में जल रहा है। इस बीच एक और रेप मर्डर केस हो गया। पश्चिम बंगाल के बाद उत्तराखंड में नर्स के साथ दरिंदगी हुई है। रुद्रपुर में 33 साल की नर्स को एक शख्स ने रेप करके मौत के घाट उतार दिया। उसने शराब के नशे में वारदात अंजाम दी। बड़ी बेरहमी से हत्या करके लाश को झाड़ियों में छिपा दिया।

वारदात होने के एक हफ्ते बाद पुलिस को पीड़िता का कंकाल बन चुका शव मिला। पुलिस ने उसके फोन की तलाश की तो वह बरेली में एक्टिव मिला, जिसमें हत्यारोपी की पत्नी चला रही थी। फोन का EMI नंबर और लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। वारदात अंजाम देने की पूरी कहानी भी पुलिस को बताई। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

 

ये भी पढ़े..

PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

Share Add as a preferred…

‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

Share Add as a preferred…