हैवान बनी सौतन! दूध में जहर देकर बच्चियों को उतारा मौत के घाट, लव मैरिज कर चुका पिता भी कांड में शामिल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सौतन की दो बच्चियों की जहर देकर हत्या कर दी। एक शख्स ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। पहली पत्नी अपने ससुर के साथ परिवार पाल रही थी। अब उसके दो बच्चों को सौतन ने मार डाला। बच्चियों के दादा बुधवार को मुरादाबाद गए थे। इसी बीच दोनों बच्चियां अपनी सौतेली मां के यहां खेलने गई थी। जिसके बाद सौतेली मां ने बच्चियों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। इस कांड में बच्चियों का पिता भी शामिल रहा। UP पुलिस ने आरोपी महिला और शख्स को अरेस्ट कर लिया है। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है।

यह मामला जिले के तहसील चांदपुर इलाके में पड़ते गांव अकबरपुर तिगरी में सामने आया है। फरमान का निकाह दिलशान के साथ 10 साल पहले हुआ था। पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा है। 2 साल पहले फरमान ने दिलशान को तलाक दे दिया था। जिसके बाद नाजरीन से निकाह किया था। दोनों का एक बच्चा है। पहली पत्नी से आरोपी अलग रहता है। वहीं, पहली पत्नी अपने ससुर नसरुद्दीन पाल और दो बेटियों के साथ अलग रह रही थी।

एक घंटे में बिगड़ गई तबियत

बच्चियां खेलने गई थीं। रात के समय वहीं रुक गई। नाजरीन ने दोनों को जहर मिलाकर दूध पिला दिया। जिसके कारण बच्चियों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्चियों की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर आई। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। बच्चियों ने दूध का सेवन किया था। एक घंटे बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई। मां की शिकायत के आधार पर उसकी सौतन और पति को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

बिहार में ‘टेंडर माफिया’ पर EOU का कड़ा पहरा! सरकारी ठेकों के लिए बनी 5 सदस्यीय ‘स्पेशल टीम’; अवैध खनन में 325 करोड़ के राजस्व का बड़ा खुलासा

Share Add as a preferred…

Continue reading
नवादा में ‘साइबर कॉल सेंटर’ का खात्मा! मुर्गा फार्म के पीछे चल रहा था ठगी का खेल; 10 शातिर गिरफ्तार, बजाज-रिलायंस के नाम पर लगाते थे चूना

Share Add as a preferred…

Continue reading