भागलपुर : ओबीसी मोर्चा के द्वारा दीप जला भाजपाइयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भागलपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के स्टेशन चौक पर बाबा साहब डॉ बी.आर अम्बेदकर के मूर्ति के पास दीप जलाकर शहीदो को याद कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आज हम एक बदलते हुए भारत को देख रहें हैं, जिसने वैश्विक शक्तियों के बीच अपना दबदबा कायम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के विगत ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में भारत ने एक नई ऊंचाई को छुआ है।

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप साह ने कहा की हमारी नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महान योद्धाओं की कहानी को अपनी स्मृति पटल पर जीवित रखना जरूरी है। शहीदों के नाम दीपक जलाने के कार्यक्रम से न सिर्फ उनके परिवारों को बल मिलेगा बल्कि नई पीढ़ी की समझ भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ रोशन सिंह, मनीष दास,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा, अजय साह, रंजीत गुप्ता, चंदन गुप्ता,संजीव कुमार, शरष्ट्र गाँधी,रवि शर्मा, कन्हैया कुमार, विनोद मंडल, सुधीर साह, अरुण कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर दीप जलाकर नमन किया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…