पटना: पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर 3 कैदी फरार, मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस को चकमा देकर कैदी वाहन से 3 बंदी फरार हो गए हैं. इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. कैदी की खोज में पुलिस छापेमारी करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि कैदी वाहन से 3 बंदी पुलिस को धक्का देते हुए फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार फुलवारीशरीफ जेल से कैदी वाहन से 3 बंदी फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कैदी पेशी के लिए पटना सिविल कोर्ट पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार हो गए. दरअसल पटना के बीएन कॉलेज के नजदीक जाम लगा था. इसकी वजह से कैदी वाहन के दो पुलिसकर्मी नीचे उतरकर जाम हटा रहे थे, तभी तीन कैदियों ने बाकी बचे एक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और मारपीट करते हुए फरार हो गया. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. और पटना पुलिस बंदियों की तलाश में कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।

फरार होनेवाले बंदियों का नाम सोनू कुमार, नीरज चौधरी और उपनाम वाला सोनू है. मौके पर मौजूद सिपाही उमेश बिंद ने बताया कि इन बंदियों ने उनके आंखे में झंडू बाम लगाकर फरार हो गए. इस बीच फरार होने के दौरान उन्हें धक्का दे दिया जिसकी वजह से उनका हाथ टूट गया है. घटना के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस के साथ ही टाउन डीएसपी मौक पर पहुंचे और फिर सीनियर अधिकारियों की इसकी जानकारी दी है।

  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण और नई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री की सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं; भागलपुर फोरलेन गंगा पथ को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *