घुसपैठ के बाद बांग्लादेशी गिद्ध की हुई झारखंड में एंट्री, पक्षी में लगा है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

विष्णुगढ़ के कोनार डैम से बांग्लादेश का चिप लगा एक गिद्ध पकड़ा गया है। उसके पंजे पर एक मेटालिक रिंग भी लगा हुआ है, जिस पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम और नंबर अंकित है। फिलहाल उसे विष्णुगढ़ में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही उस पर लगे चिप और मेटालिक रिंग के बारे में पता लगाया जा रहा है।

इधर, एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि डिवाइस लगे गिद्ध के बारे में सूचना मिली है। पुलिस इसका वेरिफिकेशन करवा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बोला जा सकता है। पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गयी है। इधर, सेव एशियन वल्चर फ्रॉम एक्सटिशन के सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि यह गिद्ध काफी सफर तय कर हजारीबाग पहुंचा है। इसलिए यह थका हुआ है और बीमार भी है। बीमार होने के पीछे दो बात हो सकती है। या तो इसे रास्ते में खाना नहीं मिला या इसने फिर डायक्लोफेनिक दवा युक्त मांस खाया है।

हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि यह गिद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनयम, 1972 के अन्तर्गत शिड्यूल-1 की श्रेणी में आता है। उसपर बांगलादेशी सोलर रेडियो कॉलर लगा पाया गया है।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading