डीजल चोरी के आरोप में AIMIM नेता के घर रेड, पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट

पटना: एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के बथनाहा ओपी के सोनापुर पंचायत के चकोरबा स्थित घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की।

बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को अररिया नगर थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस रेड में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी।

सोनापुर पंचायत के चकोरबा स्थित एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। कई लोगों का कहना है कि हाल के वर्षों में उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है।

बता दें कि रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 से लड़ा था। रहमत अली सात-आठ वर्ष पूर्व टेंपो चलाता था।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *