प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- बिहार में मुस्लिमों का हाल सबसे ज्यादा खराब…. तेजस्वी और नीतीश को लेकर कही ये बड़ी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर शुक्रवार (11 अगस्त) को प्रशांत किशोर ने तीखा हमला किया. दलितों और मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया. प्रशांत किशोर ने जनता को समझाते हुए कहा कि बिहार के 13 करोड़ लोग जनगणना के मुताबिक देश में सबसे गरीब और पिछड़े हैं. ये जानकारी सरकार के पास है. इसे क्यों नहीं सुधारते।

पीके ने कहा कि दलितों की जनगणना आजादी के बाद से हो रही है उसकी दशा आप क्यों नहीं सुधार रहे हैं. उनके लिए आपने क्या किया? मुसलमानों की जनगणना भी हुई है उनकी हालत क्यों नहीं सुधर रही है? बिहार में आज दलितों के बाद मुसलमानों की हालत सबसे खराब है पर कोई इस पर बात नहीं कर रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनगणना कराने और उसका विरोध करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में कोई वर्ग सही मायने में पीछे छूट गया है और उसकी संख्या ज्यादा है, सरकार सर्वे करवा रही है तो करवाने दीजिए।

चुनावी रणनीतिकार ने नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की सरकार जनता को उलझा रही है कि आधे लोग लग जाएं गणना के पक्ष में और आधे लोग लग जाएं गणना के विरोध में, इसके बाद कोई इसकी चर्चा कोई न करे कि बिहार में पढ़ाई हो रही है या नहीं, रोजगार मिल रहे हैं या नहीं? सब एक बार जाति में आग लगाकर अपनी रोटी सेंक कर फिर से मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज में प्रशांत किशोर का सरकार पर तीखा हमला, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *